मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news alert issued regarding heatwave in the district administration issued advisory

Chandauli News: जनपद में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी.

"जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि गर्मी और लू से बचाव संबंधी सही जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। आपदा संबंधी सहायता के लिए एम्बुलेंस 108, पुलिस 112 तथा जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।"

chandauli

8:17 PM, May 20, 2026

Share:

Chandauli News: जनपद में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी.
logo

AI तस्वीर..

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने हीटवेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंदौली की ओर से जारी एडवाइजरी में लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक बचाव उपाय अपनाने की अपील की गई है।

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। लस्सी, नींबू पानी, छाछ, ओआरएस और अन्य घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि तेज धूप में बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें तथा हल्के और सूती कपड़े पहनें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि किसी भी स्थिति में बच्चों या जानवरों को बंद वाहनों में न छोड़ें।जिला प्रशासन ने किसानों, मजदूरों और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों से भी अत्यधिक गर्मी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन

कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और अधिक परिश्रम वाले कार्य सुबह या शाम के समय कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश में हीट स्ट्रोक के लक्षणों की जानकारी भी दी गई है। तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द, पसीना न आना, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने को कहा गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि गर्मी और लू से बचाव संबंधी सही जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। आपदा संबंधी सहायता के लिए एम्बुलेंस 108, पुलिस 112 तथा जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.