ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news alert regarding cyclonic weather possibility of strong wind and thunderstorm dm issued advisory

Chandauli News: चक्रवाती मौसम को लेकर अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की आशंका; डीएम ने जारी की एडवाइजरी.

“बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से 28 और 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। चंदौली में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सतर्कता बढ़ाते हुए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने, किसानों को फसल सुरक्षित करने और आम लोगों को खराब मौसम में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।”

chandauli

8:56 PM, Oct 28, 2026

Share:

Chandauli News: चक्रवाती मौसम को लेकर अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की आशंका; डीएम ने जारी की एडवाइजरी.
logo

अर्नव तूफान AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के मद्देनजर चंदौली जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 28 अक्टूबर को जारी एडवाइजरी में 28 और 29 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाओं, गरज-चमक, वज्रपात और भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को तत्काल एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने के साथ पुलिस, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि कटाई के लिए तैयार फसलों की जल्द कटाई कर लें। कटी हुई फसल और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित एवं ढके हुए स्थानों पर पहुंचाया जाए। इसके लिए कृषि विभाग को मुनादी और स्थानीय माध्यमों से किसानों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में जर्जर एवं असुरक्षित मकानों की पहचान कर उनमें रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित भवनों या राहत शिविरों में पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुनादी, स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मौसम संबंधी चेतावनियों का प्रचार-प्रसार करने तथा लोगों को दामिनी एप डाउनलोड कर अलर्ट का पालन करने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

एडवाइजरी में आम लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, खेतों, जलभराव वाले क्षेत्रों और ऊंचे पेड़ों के नीचे आश्रय नहीं लेने की सलाह दी गई है। लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और आवागमन सीमित रखने की अपील की गई है। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि कहीं जनहानि, पशुहानि, मकान या फसल क्षति होती है तो आपदा राहत नियमों के तहत तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए और निर्धारित प्रारूप में सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी जाए। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव की तैयारियां सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरी करने को कहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.