Chandauli News: चार पहिया वाहन से स्टंट करने वाले 5 युवकों को अलीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
"अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शुभम सोनकर, समीर सोनकर, सुहैल खान, राजू सोनकर और राहुल सोनकर के रूप में हुई है।"
chandauli
8:39 PM, Jul 2, 2026
Share:


अलीनगर थाने में कान पकड़कर अपनी गलती कि माफ़ी मांगते आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार स्टंट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए अलीनगर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी कब्जे में लिया। थाने पहुंचने के बाद गिरफ्तार युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस ने सभी के खिलाफ निवारक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर अपनी और अन्य लोगों की जान जोखिम में डालकर चार पहिया वाहन से स्टंट कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामले का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट करने वाले पांच युवकों को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शुभम सोनकर, समीर सोनकर, सुहैल खान, राजू सोनकर और राहुल सोनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170/126/135 के तहत निवारक कार्रवाई की गई है।
