मनोरंजन/न्यूज़/chandauli news alinagar police wreaked havoc on the miscreants three miscreants arrested 3 weapons recovered

Chandauli News: बदमाशों पर कहर बनकर टूटी अलीनगर पुलिस, तीन बदमाश गिरफ्तार, 3 असलहे बरामद.

“अलीनगर पुलिस ने एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से तीन देशी तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।”

chandauli

8:13 PM, Aug 17, 2026

Share:

Chandauli News: बदमाशों पर कहर बनकर टूटी अलीनगर पुलिस, तीन बदमाश गिरफ्तार, 3 असलहे बरामद.
logo

अली नगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। बदमाशों और अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अलीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देशी तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। कार्रवाई 16 अगस्त की देर रात कैली रिंग रोड अंडरपास और सिंधीताली पुल के पास की गई।

Img

पहली कार्रवाई में कैली रिंग रोड अंडरपास के पास ऑटो सवार सूरज चौहान (24) निवासी कैलाशपुरी बेचूपुर और ऑटो चालक राजन खरवार (24) निवासी चंदौली को पकड़ा गया। तलाशी में सूरज के पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस, जबकि राजन के पास से एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने ऑटो भी कब्जे में लिया। दूसरी कार्रवाई में सिंधीताली पुल के नीचे क्रासिंग के पास संदीप कुमार (22) निवासी चंदासी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन

Img

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अलीनगर पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध असलहा रखने वाले आरोपियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.