Chandauli News: भारी बारिश के कारण नरसरी से कक्षा 08 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 04 अक्टूबर को रहेंगे बंद.
"लगातार बारिश के कारण चारों तरफ जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एहतियात के तौर पर सरकारी और निजी विद्यालय बंद करने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं"
chandauli
8:28 PM, Oct 3, 2025
Share:


बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली सचिन कुमार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में गुरुवार की रात से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए एहतियात के तौर पर सरकारी और निजी विद्यालय बंद करने के आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। लगातार बारिश के कारण चारों तरफ जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसको देखते हुए जनपद के समस्त बेसिक, माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालय, कस्तूरबा गांधी, अशासकीय सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त और समस्त बोर्ड के नर्सरी से कक्षा-8 तक के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय 04 अक्टूबर को बंद रहेंगे। यह आदेश डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
