ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allad bullets on the hill in the morning a bullet fired to a bovine smuggler in a police encounter a bovine smuggler absconding

Chandauli News: अल सुबह पहाड़ी पर तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में एक गोवंश तस्कर को लगी गोली, एक गोवंश तस्कर फरार.

"चकिया सीओ रघुराज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इलिया थाना क्षेत्र के खझरा पहाड़ी के पास बदमाशों से मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। वहीं दूसरा मौके से फरार हो गया है। मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार सोनू अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है"

chandauli

12:32 PM, Sep 26, 2025

Share:

Chandauli News: अल सुबह पहाड़ी पर तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में एक गोवंश तस्कर को लगी गोली, एक गोवंश तस्कर फरार.
logo

खझरा पहाड़ी पर मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान गोतस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप (संख्या UP64BT 4656) से अहरौरा से बिहार की ओर आठ गोवंश ले जाए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खझरा पहाड़ी के पास नाकेबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।

Img

पुलिस के रुकने के इशारे पर तस्करों ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक तस्कर सोनू अंसारी पुत्र स्व. तस्लीम अंसारी निवासी अहरौरा, मिर्जापुर के बाएं पैर में गोली लग गई। उसका साथी छोट्टू यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Img

घायल सोनू अंसारी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए चकिया अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। पिकअप वाहन से आठ गोवंश सुरक्षित बरामद किए गए, जिन्हें नजदीकी गौशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Img

घटना के बारे में खुलासा करते हुए चकिया सीओ रघुराज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इलिया थाना क्षेत्र के खझरा पहाड़ी के पास बदमाशों को रोका गया। इस दौरान पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। वहीं दूसरा मौके से फरार हो गया है। मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। 

Img

फरार गोवंश तस्कर की तलाश में पुलिस जुट गई है। गिरफ्तार सोनू अंसारी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा पुलिस पर फायरिंग के मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पिकअप पर लदे गोवंश को नजदीकी गौशाला पहुंचाया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.