ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of assault and strangulation of eo in municipal office

Chandauli News: नगरपालिका कार्यालय में ईओ से मारपीट, गला दबाने का आरोप.

“चंदौली के मुगलसराय स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ईओ ने आफताब आलम पर गाली-गलौज, गला दबाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।”

chandauli

9:49 PM, Oct 14, 2026

Share:

Chandauli News: नगरपालिका कार्यालय में ईओ से मारपीट, गला दबाने का आरोप.
logo

नगर पालिका पी डीडीयू नगर के अधिशासी अधिकारी की फटी हुई शर्ट

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By :- संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को सड़क निर्माण और मार्ग प्रकाश की शिकायत को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता आफताब आलम ने अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह से पहले फोन पर अभद्रता की और फिर कार्यालय पहुंचकर उनके साथ मारपीट की। ईओ का आरोप है कि आफताब ने उनका कॉलर पकड़ा, गला दबाने का प्रयास किया और कमीज फाड़ दी। इस दौरान कार्यालय में रखी विभागीय पत्रावलियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

Img

धर्मराज सिंह के मुताबिक, घटना के करीब 10 मिनट बाद आरोपी 25 से 30 लोगों के साथ दोबारा कार्यालय पहुंचा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कार्यालय में कुछ कर्मचारी और सभासद भी मौजूद थे। ईओ ने कोतवाली मुगलसराय में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Img

वहीं, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.