Chandauli News : निर्माणाधीन मॉडल कंपोजिट विद्यालय में मिली खामियां, डीएम ने लगाई फटकार.
“चंदौली के चकिया स्थित गणेशपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण में निर्माण संबंधी खामियां मिलने पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कमियां दूर करने और गुणवत्ता से समझौता न करने की सख्त हिदायत दी।”
chandauli
10:09 PM, Oct 14, 2026
Share:


निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण करते डीएम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को चकिया के गणेशपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के पिलर और अन्य ढांचागत कार्यों में कमियां मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और अभियंताओं को फटकार लगाई।
डीएम ने ईंट, सीमेंट और कंक्रीट समेत निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामग्री की गुणवत्ता जांचने वाली मशीन की कार्यप्रणाली भी देखी और चिह्नित कमियों को तत्काल दूर करने को कहा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा और भविष्य से जुड़े इस प्रोजेक्ट में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य में दोबारा खामियां मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और अभियंता मौजूद रहे।


