Chandauli News: घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप, गर्भवती महिला समेत कई घायल.
"पीड़ित छोटेलाल खरवार ने बताया कि पुलिस ने सनी यादव, अनिल यादव, कन्हैया यादव, मोहित यादव और विरू यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में एनसीआर दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
7:57 PM, Mar 6, 2026
Share:


दबंगो द्वारा घर में बिखेरा गया सामान सूचना पर पहुंची पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन गांव में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छोटेलाल खरवार पुत्र रामवृक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च को होली के दिन दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के कुछ युवक नशे की हालत में लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर उनके घर के दरवाजे पर पहुंच गए।
आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए छोटेलाल पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागे तो आरोपी भी घर में घुस आए और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे मुकेश, गर्भवती बहू अंजली, पत्नी गीता देवी और भाभी गीना देवी को भी पीट दिया गया। इस दौरान घर में रखे सामान और दरवाजों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीनगर थाने बुलाया गया। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने और मेडिकल कराने में पुलिस की ओर से देरी की गई। बताया गया कि पुलिस ने सनी यादव, अनिल यादव, कन्हैया यादव, मोहित यादव और विरू यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में एनसीआर दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
