Chandauli News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 9 नामजद समेत 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज.
"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।"
chandauli
7:32 PM, Mar 16, 2026
Share:


मारपीट की घटना को लेकर हरिहपुर गांव के ग्रामीण विरोध जताते हुए
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में रविवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे घर में घुसकर महिलाओं और परिजनों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने इस मामले में 9 नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि हरिहरपुर गांव में एक महिला अपने घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान एक युवक घर में घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। महिला के पति के विरोध करने पर आरोप है कि युवक ने उनके साथ भी मारपीट की। मामला बढ़ने पर युवक की ओर से दर्जनों लोग ब्राह्मण बस्ती में पहुंच गए और हंगामा करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में 45 वर्षीय शशी पाठक, 16 वर्षीय आयुष पाठक और 50 वर्षीय रीता पाठक समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 9 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि होली के एक दिन बाद भी मारपीट की घटना हुई थी, उस समय सख्त कार्रवाई होती तो दोबारा ऐसी घटना नहीं होती। इस संबंध में कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
