ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of beating a vendor in mahananda express by locking him in the toilet hot oil thrown on the companion who came to rescue him

Chandauli News: महानंदा एक्सप्रेस में वेंडर को शौचालय में बंद कर पीटने का आरोप, छुड़ाने पहुंचे साथी पर फेंका गर्म तेल.

“डीडीयू रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात महानंदा एक्सप्रेस में वेंडर और पेंट्रीकार कर्मियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक वेंडर को शौचालय में बंद कर पीटा गया और उसे छुड़ाने पहुंचे साथी पर गर्म तेल फेंक दिया गया, जिससे वह झुलस गया।”

chandauli

6:09 PM, Sep 7, 2026

Share:

Chandauli News: महानंदा एक्सप्रेस में वेंडर को शौचालय में बंद कर पीटने का आरोप, छुड़ाने पहुंचे साथी पर फेंका गर्म तेल.
logo

डीडीयू जीआरपी थाने में पहुंचे घायल शिकायतकर्ता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात महानंदा एक्सप्रेस में वेंडर के साथ मारपीट और गर्म तेल फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यात्रियों से खाने का ऑर्डर लेने गए वेंडर किशन चौहान को पेंट्रीकार कर्मियों ने पकड़कर मारपीट की और कोच के शौचालय में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे उसके साथी विनोद यादव पर कथित तौर पर गर्म तेल फेंक दिया गया, जिससे वह झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, काली महाल निवासी किशन चौहान डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित फास्ट फूड स्टॉल पर काम करता है। शनिवार रात करीब सवा नौ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर महानंदा एक्सप्रेस पहुंची थी। आरोप है कि किशन यात्रियों से खाने का ऑर्डर लेने के लिए ट्रेन में गया था। इसी दौरान पेंट्रीकार कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट के बाद शौचालय में बंद कर दिया। किशन ने मोबाइल फोन से अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सुभाष नगर निवासी विनोद यादव समेत कुछ अन्य वेंडर ट्रेन के पास पहुंचे। किशन को बाहर निकालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान आरोप है कि पेंट्रीकार कर्मियों ने विनोद यादव पर गर्म तेल फेंक दिया। तेल की चपेट में आने से विनोद झुलस गया। फास्ट फूड स्टॉल संचालक के साथ भी हाथापाई की बात सामने आई है।

विज्ञापन

घटना के बाद प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के कोच में भी काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर वेंडरों और पेंट्रीकार कर्मियों के बीच विवाद को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। डीडीयू जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पेंट्रीकार के आरोपित कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.