Chandauli News: प्राथमिक विद्यालय में दलित छात्र की पिटाई का आरोप, शिक्षक पर कार्रवाई की मांग.
“चकिया ब्लॉक स्थित हाजीपुर प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक पर कक्षा चार के दलित छात्र की पिटाई का आरोप लगा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है तथा निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग उठी है।”
chandauli
8:17 PM, Jul 31, 2026
Share:


घायल छात्र
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। चकिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में तैनात एक शिक्षक पर कक्षा चार के दलित छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि पिटाई से बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान उभर आए हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है।
आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक संजीव तिवारी ने छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। परिजनों ने दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नौगढ़ ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में भी छात्र की पिटाई का मामला सामने आया था। उस प्रकरण में शिक्षा विभाग ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ प्रधानाध्यापक को निलंबित किया था। इसके बाद बीएसए ने सभी विद्यालयों को छात्रों को शारीरिक या मानसिक दंड न देने के निर्देश जारी किए थे। हाजीपुर की घटना के बाद एक बार फिर विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
