ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of corruption in dhannipur mnrega 2 29 lakh withdrawn in the name of chakroad construction

Chandauli News: धन्नीपुर मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप, चकरोड निर्माण के नाम पर निकाले गए ₹2.29 लाख.

"इस संबंध में जब शहाबगंज खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने रटा-रटाया जवाब दिया और आरोपी को बचाने वाला जवान बताया। बीडीओ ने कहा कि यदि ऐसा मामला पाया जाता है, तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी"

chandauli

9:41 PM, Oct 11, 2025

Share:

Chandauli News: धन्नीपुर मनरेगा में भ्रष्टाचार का आरोप, चकरोड निर्माण के नाम पर निकाले गए ₹2.29 लाख.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत धन्नीपुर के खास गांव में मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर मिलीभगत कर चकरोड निर्माण के नाम पर सरकारी धन निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में ग्राम पंचायत द्वारा प्राथमिक विद्यालय कौड़िहार से जवाहर के खेत तक चकरोड निर्माण के लिए ₹2 लाख 29 हजार रुपए का बजट स्वीकृत किया गया था। 

ग्रामीणों का कहना है कि धनराशि निकाल ली गई, लेकिन स्थल पर आज भी कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। रास्ता पहले की तरह ही जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर कोरम पूर्ति कर ली गई है। ग्रामीणों ने इस मामले में जिला प्रशासन से जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। इस संबंध में शहाबगंज खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि यदि ऐसा मामला पाया जाता है, तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.