मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of corruption in pm awas yojana case opened in resolution day dm ordered investigation

Chandauli News: पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, समाधान दिवस में खुला मामला, डीएम ने दिए जांच के आदेश.

"मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी नौगढ़ विकास सिंह को तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।"

chandauli

6:08 PM, Jan 20, 2026

Share:

Chandauli News: पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, समाधान दिवस में खुला मामला, डीएम ने दिए जांच के आदेश.
logo

जिलाधिकारी से न्याय के गुहार लगाते विशेषरपुर के वृद्धि दंपति रामधनी और उनकी पत्नी.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नौगढ़ तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस उस समय सुर्खियों में आ गया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा तय की गई।

Img

समाधान दिवस के दौरान विशेषरपुर गांव के एक वृद्ध दंपति रामधनी व उनकी पत्नी सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर उनके खातों से 15-15 हजार रुपये निकलवा लिए गए। ग्रामीणों का कहना था कि पैसे वापस मांगने पर उन्हें धमकाया और अपमानित किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी नौगढ़ को तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पट्टा भूमि पर कब्जा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजने के आदेश दिए। वहीं, वकील शिकायतकर्ताओं द्वारा मामलों में अनावश्यक देरी का मुद्दा उठाने पर नायब तहसीलदार नौगढ़ के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में आवास, नाली-खड़ंजा, बिजली, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन, चकरोड, धान खरीद और पेंशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

Img

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगली तहसील दिवस तक मामले लंबित पाए गए तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय है। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई.के. राय, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राजेश नायक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.