Chandauli News : राशन कार्ड में जिंदा परिवार को मृत घोषित करने का आरोप, जिला पंचायत सदस्य ने प्रशासन को घेरा.
“चंदौली में राशन कार्ड में जिंदा परिवार के सदस्यों को मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने इसे सरकारी विभाग की गंभीर लापरवाही बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।”
chandauli
8:35 PM, Sep 1, 2026
Share:


राशन कार्ड में मृत घोषित किए गए परिवार से बातचीत करते जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर क्षेत्र में राशन कार्ड में जिंदा लोगों को मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी विभागों की लापरवाही के कारण गरीब परिवारों को राशन जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
अंजनी सिंह ने बताया कि खड़ान निवासी मुन्ना पासवान और उनके परिवार के सदस्यों को राशन कार्ड में मृत दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और किसी तरह जीवन-यापन कर रहा है। ऐसे में राशन कार्ड में मृत घोषित होने से परिवार के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि चंदौली में जिंदा लोगों को कागजों में मुर्दा बना दिया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी, सकलडीहा एसडीएम और धानापुर ब्लॉक के अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर परिवार को राशन कार्ड में दोबारा दर्ज कराने और नियमित राशन उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
अंजनी सिंह ने स्वास्थ्य, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि, जमीन की पैमाइश और खतौनी संशोधन सहित विभिन्न सरकारी कार्यों में कथित अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार की समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो तहसील सकलडीहा का घेराव कर पीड़ितों की आवाज उठाई जाएगी।
