ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of encroachment on gram sabha land villagers demonstrated in tehsil

Chandauli News: ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन.

“चंदौली की सकलडीहा तहसील के जमुर्खा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपा और जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने जमीन खाली कराने का आश्वासन दिया है।”

chandauli

9:29 PM, Oct 29, 2026

Share:

Chandauli News: ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन.
logo

सकलडीहा तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली, 


चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के जमुर्खा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर घूर-गड्ढे की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए सकलडीहा तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपकर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित जमीन ग्राम सभा की संपत्ति है और इसका उपयोग पूरे गांव के सामूहिक हित में होना चाहिए। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उक्त जमीन पर गौशाला बनाने की बात कहते हुए वहां नाद रख दिए और पशु बांधने शुरू कर दिए। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने जमीन पर अधिकार से संबंधित कागजात दिखाने की मांग की, लेकिन कथित तौर पर कोई कागजात नहीं दिखाए गए। इस संबंध में ग्रामीणों ने चौकी पर भी प्रार्थना पत्र देने की बात कही।

Img

प्रदर्शन में शामिल रिंकी देवी ने बताया कि गांव में घूर-गड्ढे की जमीन लंबे समय से सामुदायिक उपयोग में रही है। उनका कहना है कि गांव के लोगों के पास कूड़ा-कचरा रखने और अन्य जरूरतों के लिए यही जगह है। उन्होंने मांग की कि जमीन को कब्जामुक्त कराकर वहां ऐसा सार्वजनिक स्थल विकसित किया जाए, जहां भविष्य में गांव के बच्चों की शादी-विवाह जैसे आयोजनों में ग्रामीणों को सुविधा मिल सके। आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता राव ने भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने परिवार के साथ ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया है और प्रशासन ने जमीन खाली कराने तथा सफाई कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Img

आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के जिला संगठन सचिव दिनेश कुमार भास्कर ने कहा कि ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद वह इस मामले में सामने आए हैं। उन्होंने मांग की कि ग्राम सभा की जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जमीन खाली नहीं कराई गई तो संगठन के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता राव के अलावा रिंकी, कौशल्या, गीता सोनी, पूनम देवी, निशा सरोज, बबलू, सुनील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.