Chandauli News: चोरी की बाइक बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार.
“चंदौली नगर से चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बिहार ले जाकर बेचने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाजिदपुर मोड़ के पास से चोरी की बाइक बरामद की। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।”
chandauli
9:43 PM, Oct 29, 2026
Share:


सदर कोतवाली पुलिस कि गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी बरामद बाइक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। नगर क्षेत्र से चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद करते हुए चंदौली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सैयदराजा क्षेत्र के वेदहां धरौली निवासी रणविजय सिंह 27 अक्टूबर 2026 को आवश्यक कार्य से चंदौली आए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP67X1123 को वार्ड नंबर 11 स्थित संजय नगर में हनुमन्त सोलर हाउस के सामने खड़ा किया था और बाजार चले गए थे। शाम करीब 7:30 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना चंदौली में मुकदमा अपराध संख्या 0519/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर 28 अक्टूबर की रात करीब 9:37 बजे वाजिदपुर मोड़ के पास दो आरोपियों को पकड़ा। उनकी पहचान आजाद पुत्र सुल्तान और राहुल कुमार पुत्र सुजीत, निवासी बिछिया कला, थाना चंदौली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल में पहले से चाबी लगी हुई थी और दोनों उसे बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी आजाद के खिलाफ पहले के भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास इस मामले में दर्ज मुकदमे तक बताया गया है। बरामद मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर MBLJAR030J9G17477 और इंजन नंबर JA05EGJ9G37732 है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक तरुण कुमार कश्यप, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल प्रियेश कुमार यादव शामिल रहे।



