ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of entering the principal s office and doing facebook live complaint of abuse and threats

Chandauli News: प्राचार्य के कार्यालय में घुसकर फेसबुक लाइव करने का आरोप, गाली गलौज और धमकी की तहरीर.

“डीडीयू नगर के एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर कार्यालय में घुसने, गालीगलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।”

chandauli

9:58 PM, Sep 20, 2026

Share:

Chandauli News: प्राचार्य के कार्यालय में घुसकर फेसबुक लाइव करने का आरोप, गाली गलौज और धमकी की तहरीर.
logo

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ आरोपी कपिल यादव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उदयन मिश्रा के साथ बदसलूकी और मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Img

तहरीर के अनुसार शुक्रवार को प्राचार्य कॉलेज की नियामताबाद शाखा गए थे। इसी दौरान डीडीयू नगर कैंपस में मौजूद एक शिक्षक ने फोन कर बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष उनके कार्यालय में पहुंचकर फेसबुक लाइव कर रहा है। सूचना मिलने पर प्राचार्य कैंपस पहुंचे और कार्यालय में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को बिना अनुमति बैठे देखा। प्राचार्य ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि वह उनसे उलझने लगा। मौके पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोनों को अलग कराया और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को कार्यालय से बाहर किया।

विज्ञापन

Img

प्राचार्य का आरोप है कि कार्यालय से बाहर निकलने के बाद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने उनके साथ गालीगलौज की और मारपीट करने की धमकी दी। घटना के बाद प्राचार्य ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि प्राचार्य की तहरीर मिली है और उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.