ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/chandauli news allegation of fraud of rs 1 53 crore in the name of getting government tender case registered

Chandauli News : सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 1.53 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज.

“चंदौली में सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के जरिए सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर टायर कारोबारी से करीब 1.53 करोड़ रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फर्जी ई-मेल के जरिए भरोसा दिलाने का आरोप लगाया है। मुगलसराय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

chandauli

10:12 PM, Oct 13, 2026

Share:

Chandauli News : सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 1.53 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज.
logo

धोखाधड़ी के शिकार व्यापारी अशोक जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर टायर कारोबारी अशोक कुमार जायसवाल से करीब एक करोड़ 53 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने आरोपी निखिल चटर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी निवासी अशोक कुमार जायसवाल की चंधासी में टायर की दुकान है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि रेलवे की यूरोपियन कॉलोनी निवासी निखिल चटर्जी ने सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर सिक्योरिटी मनी के रूप में उनसे करीब 1.53 करोड़ रुपये लिए। यह रकम उनकी फर्म के खाते से स्थानांतरित कराई गई। पीड़ित के अनुसार, फरवरी में उन्हें पता चला कि उनकी फर्म के नाम पर कोई टेंडर जारी ही नहीं हुआ था।

विज्ञापन

अशोक जायसवाल का आरोप है कि आरोपी सीआईएसएफ, डीएफसीसीआईएल, रेलवे के सीनियर डीईसी समेत अन्य सरकारी संस्थानों के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर संदेश भेजता था। इससे उन्हें सरकारी संस्थानों का काम मिलने का भरोसा होता था। बाद में ई-मेल के फर्जी होने की जानकारी हुई। पीड़ित के मुताबिक, कुछ रकम वापस की गई, लेकिन शेष धनराशि अब तक नहीं मिली है। उन्होंने मामले की जांच कराकर बकाया रकम वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की ओर से कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, जो खुद को पत्रकार बताते हैं, के माध्यम से मामले को प्रभावित करने और पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में मुगलसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.