Chandauli News: दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव गंगा में फेंकने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस.
"धानापुर थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
1:02 PM, Mar 27, 2026
Share:


मृतक अंकिता कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी लीलावती ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री अंकिता ठाकुर की शादी वर्ष 2022 में चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के डवरिया गांव निवासी राजेंद्र शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि 23 मार्च 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर अंकिता की हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए जूट के बोरे में भरकर गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान शव को नदी से बरामद कर लिया गया है।परिवार का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना देर से दी गई और मौत का कारण टायफाइड बताया गया, जबकि घटना वाले दिन रात तक अंकिता पूरी तरह सामान्य थी। इससे परिजनों में आक्रोश है।
