Chandauli News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज.
“चंदौली के मरूई गांव में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।”
chandauli
10:12 AM, Oct 3, 2026
Share:


सैयदराजा थाने में मौजूद पीड़ित पक्ष.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त तहरीर के अनुसार, गांव की एक युवती को सैयदराजा क्षेत्र के ही एक युवक द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है और युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। परिजनों ने युवती को उसकी इच्छा के विरुद्ध रखे जाने की आशंका जताते हुए सकुशल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
तहरीर में परिजनों को धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में सैयदराजा थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती के बयान और सामने आने वाली परिस्थितियों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


