Chandauli News : नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पिता को गोली मारने की धमकी देने का भी मामला.
“चंदौली के धानापुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि किताब लेने गई किशोरी को युवक ने घर में रोककर उसके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर पिता को गोली मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।”
chandauli
7:00 PM, Aug 19, 2026
Share:


थाना धानापुर, चंदौली.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी अपने पड़ोसी के घर किताब लेने गई थी। आरोप है कि वहां युवक ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पिता को गोली मारने की धमकी दी।
पीड़िता के मुताबिक, वह किसी तरह शोर मचाते हुए छत की ओर पहुंची। आरोप है कि युवक ने वहां भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद किशोरी किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की ओर से धानापुर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मंगलवार दोपहर मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब घटना से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि एक गांव की किशोरी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
