मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of not getting ambulance on time anger among family members due to death of serious patients

Chandauli News: समय से एंबुलेंस न मिलने का आरोप, गंभीर मरीजों की मौत से परिजनों में आक्रोश.

"वाराणसी पहुंचने पर मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो संभवतः जान बचाई जा सकती थी। घटना को लेकर शिकायत जिला और प्रदेश स्तर पर करने की बात कही गई है।"

chandauli

8:33 PM, Feb 24, 2026

Share:

Chandauli News: समय से एंबुलेंस न मिलने का आरोप, गंभीर मरीजों की मौत से परिजनों में आक्रोश.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली). 

चंदौली। जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में एंबुलेंस सुविधा समय पर उपलब्ध न होने के आरोप के बीच एक गंभीर मरीज की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी पर लापरवाही व असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार सैदूपुर कस्बा निवासी राधेश्याम केशरी की 19 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. निशांत उपाध्याय ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद भी तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और करीब तीन घंटे तक मरीज अस्पताल में ही पड़ा रहा। इस दौरान वे लगातार एंबुलेंस की मांग करते रहे, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। बाद में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार गुप्त के हस्तक्षेप के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया गया। परिजनों का कहना है कि सीएमओ से बातचीत के लगभग 30 मिनट बाद एंबुलेंस की व्यवस्था हो सकी।

वाराणसी पहुंचने पर मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो संभवतः जान बचाई जा सकती थी। घटना को लेकर शिकायत जिला और प्रदेश स्तर पर करने की बात कही गई है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.