Chandauli News : डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, चकिया में FIR दर्ज.
“चकिया कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।”
chandauli
8:06 PM, Aug 21, 2026
Share:


चकिया कोतवाली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने चकिया कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक बच्ची को खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद वह बच्ची को वापस छोड़कर चला गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m), 6 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
