मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of storing illegal sand just 100 meters away from the police picket sending it to ghazipur in tractors

Chandauli News: पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर दूर अवैध बालू का भंडारण, ट्रैक्टरों से गाजीपुर भेजने का आरोप.

“बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत चंदौली-गाजीपुर सीमा पर अवैध बालू भंडारण और परिवहन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिस की अनदेखी पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।”

chandauli

8:36 PM, Aug 26, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर दूर अवैध बालू का भंडारण, ट्रैक्टरों से गाजीपुर भेजने का आरोप.
logo

तीरगांवा पुल से ट्रैक्टर से उस पार बालू ले जाता ट्रैक्टर चालक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत तीरगांवा-सैदपुर बार्डर पुल के पास मोरंग बालू का कथित अवैध भंडारण कर ट्रैक्टरों से गाजीपुर भेजे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पिकेट से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर यह खेल चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बिहार से ट्रकों के जरिए बालू लाकर तीरगांवा में भंडारण किया जाता है और फिर ट्रैक्टरों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गाजीपुर भेजा जाता है। पुल के पास ओवरलोड ट्रकों को रोकने के लिए लोहे की बैरिकेडिंग लगी है, लेकिन आरोप है कि ट्रैक्टरों के जरिए बालू उस पार पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बालू गिरने से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। वहीं अवैध परिवहन से राजस्व को भी नुकसान पहुंचने का आरोप है। पुलिस पिकेट के नजदीक गतिविधियां होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर अवैध बालू परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.