ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of taking away a newborn girl from the hospital police engaged in investigation

Chandauli News: अस्पताल से नवजात बच्ची को ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.

“डीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात बच्ची को एक महिला द्वारा ले जाने के आरोप से बुधवार को हड़कंप मच गया। बच्ची के पिता ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।”

chandauli

7:50 PM, Sep 16, 2026

Share:

Chandauli News: अस्पताल से नवजात बच्ची को ले जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.
logo

मुगलसराय कोतवाली में बच्ची के साथ मौजूद परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात बच्ची को एक महिला द्वारा ले जाने के आरोप से बुधवार को हड़कंप मच गया। बच्ची के पिता राधेश्याम निवासी रेमा, पोस्ट मुगसवां ने बताया कि वह परिवार के साथ अस्पताल आए थे। इसी दौरान बच्ची के गायब होने की जानकारी हुई।

पिता के अनुसार, अस्पताल से बाहर दो छात्राओं ने उन्हें बताया कि एक महिला बच्ची को अपनी बहन की बेटी बताते हुए ले जा रही है। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ठेला दुकानदारों ने महिला को रोक लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा बच्ची को थाने ले गई। पिता ने महिला के खिलाफ बच्चा चोरी की कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि महिला की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल निवासी शबाखातून के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

हालांकि, मुगलसराय थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने नवजात चोरी की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि थाने पर इस तरह का कोई मामला दर्ज नहीं आया है। पुलिस के अनुसार मामले में बच्ची को महिला के साथ देखे जाने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.