ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of taking rs 10 lakh from a woman in the name of getting her a clerk s job fir registered

Chandauli News: क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10 लाख रुपये लेने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज.

“पति की मौत के बाद महिला को सरकारी कार्यालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया। आरोप है कि 10 लाख रुपये लेने के बावजूद नौकरी नहीं मिली और रकम मांगने पर जान से मरवाने की धमकी दी गई।”

chandauli

9:45 PM, Nov 5, 2026

Share:

Chandauli News: क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 10 लाख रुपये लेने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से 10 लाख रुपये लेने और बाद में रकम मांगने पर जान से मरवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के पति की वर्ष 2013 में मृत्यु हो गई थी। तहरीर के अनुसार, इसी दौरान उसकी मुलाकात दिनेश चंद्र ओझा से हुई। आरोप है कि दिनेश ने खुद को डीआरएम कार्यालय में ओएस पद पर कार्यरत बताते हुए सरकारी कार्यालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

महिला का आरोप है कि नौकरी लगवाने के लिए अधिकारियों से संपर्क होने की बात कहकर 10 लाख रुपये मांगे गए और नौकरी मिलने के बाद रकम लौटाने का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद 24 जून 2019 को महिला के पिता ने दिनेश चंद्र ओझा और उसकी पत्नी के बैंक खातों में करीब 10 लाख रुपये जमा कराए। आरोप है कि इसके बाद कई वर्षों तक नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। रुपये मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा।

विज्ञापन

महिला के मुताबिक, पांच अक्तूबर 2026 को मुगलसराय में मुलाकात के दौरान जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मरवाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने अलीनगर पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में थाना प्रभारी गगन राज ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.