मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegation of unnatural rape of a deaf and mute youth accused arrested

Chandauli News: मूक-बधिर युवक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार.

“चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय मूक-बधिर युवक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।”

chandauli

8:40 PM, Aug 27, 2026

Share:

Chandauli News: मूक-बधिर युवक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार.
logo

थाना धानापुर, चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर युवक के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि 20 वर्षीय पीड़ित युवक जन्म से ही मूक-बधिर है। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह खेत की तरफ गया था। शाम करीब सात बजे वह गांव के ही विशाल के साथ लौट रहा था। परिजनों को देखकर विशाल मौके से भाग गया। युवक की घबराहट देखकर पिता ने इशारों में जानकारी ली तो उसने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई। साथ ही चोट लगने की जानकारी भी दी।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने धानापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी एसपी मिश्रा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.