Chandauli News: दलित छात्र-छात्राओं से मारपीट का आरोप, जातिसूचक टिप्पणी से आक्रोश.
"वहीं मामले को लेकर मुग़लसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।"
chandauli
8:23 PM, Mar 21, 2026
Share:


कोतवाली मुगलसराय जनपद चंदौली
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास स्कूल जा रहे दलित छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवकों ने बच्चों को रोककर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, गाली-गलौज की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद डरे-सहमे छात्र-छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद आक्रोशित अभिभावक मुगलसराय कोतवाली पहुंचे और दो नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाते समय इस तरह निशाना बनाया जाना बेहद गंभीर है और इससे क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं मामले को लेकर मुग़लसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
