मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegations of extortion in the name of treatment in the medical college manoj singh w announced a strike

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर वसूली का आरोप, मनोज सिंह डब्लू ने किया धरने का ऐलान.

“बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में मरीजों से इलाज और ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने के आरोपों को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। शिकायत पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए निजी अस्पताल में मरीज का इलाज कराया और सोमवार से धरने की चेतावनी दी।”

chandauli

6:50 PM, Aug 8, 2026

Share:

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर वसूली का आरोप, मनोज सिंह डब्लू ने किया धरने का ऐलान.
logo

मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल में मरीज को ले जाते पूर्व सपा विधायक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय, चंदौली.

चंदौली। मुख्यालय स्थित बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में इलाज के नाम पर मरीजों से रुपये मांगने के आरोप को लेकर शुक्रवार को हड़कंप मच गया। मरीजों की शिकायत पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थो मरीज से ऑपरेशन के लिए 13 हजार रुपये की मांग की गई और रुपये नहीं देने पर ऑपरेशन नहीं किया गया। 

Img

मरीज के परिजन शशि यादव ने बताया कि उनके पिता सूरज यादव पांच दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। ऑपरेशन की तारीख मिलने के बाद उनसे रॉड के लिए 13 हजार रुपये मांगे गए। परिजन ने आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की बात कही, लेकिन कथित तौर पर उसे स्वीकार नहीं किया गया। रुपये की व्यवस्था नहीं होने पर ऑपरेशन नहीं हो सका और मरीज को वापस भेज दिया गया। परिजन ने इलाज में देरी से मरीज की हालत बिगड़ने की बात कही। मरीजों की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे मनोज सिंह डब्लू ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखी जा रही हैं और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने एक मरीज को अपने निजी खर्च पर प्राइवेट अस्पताल भेजने की बात कही। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कथित मनमानी के खिलाफ अगले सोमवार से धरना देने का ऐलान किया।

विज्ञापन

Img

पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों के वार्ड में इलाज को लेकर मरीजों के परिजनों को बीएचयू भेजने की बात कही जाती है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास कथित बातचीत का वीडियो भी मौजूद है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला सामने आने के बाद अब अस्पताल की व्यवस्थाओं और लगाए गए आरोपों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.