मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news allegations of irregularities in digging of gadai chandraprabha river bjp leader rana singh met dm along with farmers

Chandauli News: गड़ई-चंद्रप्रभा नदी की खुदाई में अनियमितता का आरोप, किसानों संग डीएम से मिले भाजपा नेता राणा सिंह.

"राणा सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसान हित सर्वोपरि हैं और उनकी अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।"

chandauli

11:50 PM, Jun 16, 2026

Share:

Chandauli News: गड़ई-चंद्रप्रभा नदी की खुदाई में अनियमितता का आरोप, किसानों संग डीएम से मिले भाजपा नेता राणा सिंह.
logo

नाराज किसानों संग डीएम से मिलते भाजपा नेता राणा सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर ब्यूरो.

चंदौली। बरसात से पहले गड़ई और चंद्रप्रभा नदी की सफाई एवं खुदाई कार्य को लेकर किसानों की चिंता अब प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गई है। भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नदी खुदाई कार्य में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Img

भाजपा नेता राणा सिंह ने आरोप लगाया कि गड़ई नदी की सफाई और खुदाई के नाम पर कई स्थानों पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। यदि समय रहते कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान जिले के सैकड़ों गांवों और हजारों एकड़ कृषि भूमि के जलमग्न होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राणा सिंह ने स्थलीय निरीक्षण के आधार पर प्रशासन का ध्यान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर आकर्षित कराया। उन्होंने उसरौड़ी से पाण्डेयपुर और शिवपुर तक पुराने गड़ई से जुड़े नालों की तत्काल सफाई कराने, नदी की खुदाई से निकली मिट्टी को दोनों किनारों पर बैंक निर्माण में उपयोग करने तथा बैंकों की ड्रेसिंग कर आवागमन योग्य बनाने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर नदी से निकाली गई मिट्टी को नियमों के विपरीत बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जबकि नदी किनारे मजबूत बैंक तैयार नहीं किए जा रहे हैं। किसानों ने भी नदी खुदाई कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।ज्ञापन में पाण्डेयपुर, चोरमरवां, महदेउल, पड्या, भगतपुरा, हसनपुर, बबुरी और औद्योगिक क्षेत्र फेस-दो समेत कई स्थानों पर पुलिया, साइफन, ह्यूम पाइप, कलवर्ट और जल निकासी व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई नाले और पुलिया बंद पड़े हैं, जिससे बारिश के दौरान जलभराव और फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ सकता है। भाजपा नेता ने चंद्रप्रभा नदी की खुदाई कार्य की गति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दोमुहवा क्षेत्र सहित कई हिस्सों में मशीनें नहीं लगाई गई हैं। उन्होंने महदेउल पम्प कैनाल की क्षमता बढ़ाने और रिटेनिंग वॉल सहित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

Img

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि बरसात से पूर्व आवश्यक सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। राणा सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसान हित सर्वोपरि हैं और उनकी अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। भाजपा नेता के इस रुख के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.