Chandauli News: अंबेडकर सम्मान अभियान, विधायक सुशील सिंह ने संविधान के मूल्यों पर दिया जोर.
"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश में समानता और सामाजिक न्याय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शी सोच को पूरा देश नमन करता है।"
chandauli
1:49 PM, Apr 20, 2026
Share:


कार्यक्रम को संबोधित करते सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के खजरा स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश में समानता और सामाजिक न्याय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शी सोच को पूरा देश नमन करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल्यों और डॉ. अंबेडकर के विचारों का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब को जो सम्मान मिला है, वह सकारात्मक सोच का परिचायक है। उन्होंने लोगों से संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके मूल सिद्धांतों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र रमेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, महेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, इंद्रजीत बिंद, विपिन सिंह, हरिवंश उपाध्याय, निधि खरवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत बिंद ने किया।
