मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ambedkar statue damaged villagers protest on demand of new statue

Chandauli News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई प्रतिमा की मांग पर ग्रामीणों का धरना.

"एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने महाशिवरात्रि के बाद नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।"

chandauli

7:56 PM, Feb 14, 2026

Share:

Chandauli News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई प्रतिमा की मांग पर ग्रामीणों का धरना.
logo

क्षतिग्रस्त बाबा साहेब की प्रतिमा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव सकलडीहा (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शनिवार सुबह प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा देख भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

Img

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2000 में आपसी सहयोग से गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। वर्तमान में प्रतिमा स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था और शुक्रवार देर रात तक मजदूर कार्य कर रहे थे। सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सकलडीहा कोतवाली के साथ धानापुर और बलुआ थाने की पुलिस भी तैनात रही।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नई प्रतिमा लगाने की मांग की। प्रशासन द्वारा पहले मरम्मत का प्रस्ताव दिए जाने पर लोग असंतुष्ट दिखे और धरना जारी रखा। बाद में एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने महाशिवरात्रि के बाद नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषिकेश भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.