मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ambulance climbed on divider to save wrong side bike major accident averted

Chandauli News: रॉन्ग साइड बाइक को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी एंबुलेंस, बड़ा हादसा टला.

"एंबुलेंस चालक शाहबाज अहमद ने बताया कि वह दुलहीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और ड्यूटी समाप्त होने के बाद वापस लौट रहे थे। उनके अनुसार वाहन सामान्य गति में था, तभी अचानक सामने गलत दिशा से बाइक आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया।"

chandauli

5:07 PM, May 24, 2026

Share:

Chandauli News: रॉन्ग साइड बाइक को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी एंबुलेंस, बड़ा हादसा टला.
logo

डिवाइडर पर चढ़ने से क्षतिग्रस्त हुई एम्बुलेंस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू,डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी कोयला मंडी इलाके में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। ड्यूटी खत्म कर लौट रही एक एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एंबुलेंस चालक सामने से रॉन्ग साइड में आ रही बाइक को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और एंबुलेंस सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला चक्का निकल गया और सामने का हिस्सा बुरी तरह टूट गया। हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के बीच चालक के नशे में होने की भी चर्चा रही, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Img

एंबुलेंस चालक शाहबाज अहमद ने बताया कि वह दुलहीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और ड्यूटी समाप्त होने के बाद वापस लौट रहे थे। उनके अनुसार वाहन सामान्य गति में था, तभी अचानक सामने गलत दिशा से बाइक आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हो गया। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.