Chandauli News: गैस की किल्लत की अफवाह के बीच एसडीएम ने किया गोदामों का निरीक्षण, कालाबाजारी पर दी सख्त चेतावनी.
"उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी गैस गोदाम पर गैस की कमी नहीं पाई गई। सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे वितरण व्यवस्था को सुचारु रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने दें।"
chandauli
7:27 PM, Mar 12, 2026
Share:


सकलडीहा में गैस गोदाम का निरीक्षण करते एसडीएम कुंदन राज कपूर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। गैस की किल्लत की मिल रही सूचनाओं के बीच गुरुवार को सकलडीहा के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने क्षेत्र के विभिन्न गैस गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने सकलडीहा, धानापुर और चहनिया क्षेत्र में संचालित गोदामों पर पहुंचकर गैस सिलेंडरों के स्टॉक की जांच की और संबंधित एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को अनावश्यक भीड़ न लगाने और उपभोक्ताओं को व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी गैस गोदाम पर गैस की कमी नहीं पाई गई। सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे वितरण व्यवस्था को सुचारु रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने दें। उन्होंने बताया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम को भी क्षेत्र के गोदामों का निरीक्षण करने के लिए लगाया गया है, ताकि व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनी रहे।
विज्ञापन
वहीं भारत गैस एजेंसी संचालक राज बहादुर सोनकर ने बताया कि गैस की कोई समस्या नहीं है। होली और रमजान के कारण मांग बढ़ी है, लेकिन आपूर्ति सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद्र शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव, ममता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
