Chandauli News: शादी की तैयारियों के बीच मातम, मंगेतर से विवाद के बाद युवती ने फंदे से झूलकर दी जान.
"घटना की सूचना पर बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
9:33 PM, Jun 25, 2026
Share:


घटना के बाद मौके पर इकट्ठी भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, चंदौली.
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब 28 जून को विवाह के बंधन में बंधने वाली एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार घटना से पहले युवती की अपने मंगेतर से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि युवती का लंबे समय से बहुआरा निवासी युवक के साथ प्रेम संबंध था और दोनों परिवारों की सहमति से विवाह तय हुआ था। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। बुधवार देर रात फोन पर बातचीत के बाद युवती अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को आशंका हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से कमरे का करकट तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो युवती फंदे से झूलती मिली। घटना की सूचना पर बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
