ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news amrit bharat express will run between gaya to new delhi train will be welcomed at ddu junction

Chandauli News: गया से नई दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, डीडीयू जंक्शन पर ट्रेन का किया जाएगा स्वागत.

"वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि डीडीयू पर समारोहपूर्वक ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। आशा है कि उद्घाटन के दो या तीन दिन बाद यह ट्रेन नियमित रूप से चलने लगेगी"

chandauli

10:57 AM, Aug 20, 2025

Share:

Chandauli News: गया से नई दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, डीडीयू जंक्शन पर ट्रेन का किया जाएगा स्वागत.
logo

अमृत भारत एक्सप्रेस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल के गया से नई दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें चलने के दिन, रैक की स्थिति, पानी कहां भरा जाएगा, ट्रेन के ठहराव के बारे में जानकारी दी गई है। रेलवे बोर्ड के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, गया से नई दिल्ली के बीच नौ स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा। हालांकि, 22 अगस्त को यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के गया से 22 अगस्त को गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली कोडरमा फास्ट मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। विभिन्न स्टेशनों पर दोनों ट्रेनों का स्वागत किया जाएगा। हालांकि, पहले दिन दोनों ट्रेनें स्पेशल के रूप में चलेंगी। वहीं, रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

रेलवे बोर्ड के कोचिंग निदेशक संजय आर. नीलम के हस्ताक्षर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, गया-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का नंबर अप में 13697 और डाउन में 13698 होगा। यह ट्रेन गया और नई दिल्ली के बीच अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन गया से रविवार और बृहस्पतिवार को चलेगी, जबकि दिल्ली से सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। गया से यह ट्रेन शाम साढ़े चार बजे चलेगी और दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली से दोपहर ढाई बजे चलकर अगले दिन सुबह नौ बजे गया पहुंचेगी। इस ट्रेन में डीडीयू स्टेशन और गोविंदपुरी में पानी भरा जाएगा। नोटिफिकेशन में यह ट्रेन नियमित रूप से कब से चलेगी, इसका जिक्र नहीं है। इसका निर्णय पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी लेंगे। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.