Chandauli News: डीडीयू होकर पुणे तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 27 जून से साप्ताहिक सेवा शुरू.
"रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 11431 हड़पसर (पुणे)-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3:25 बजे हड़पसर से रवाना होगी।वहीं ट्रेन संख्या 11432 दानापुर-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जून से प्रत्येक सोमवार को भोर 3:30 बजे दानापुर से चलेगी।"
chandauli
12:15 PM, Jun 20, 2026
Share:


अमृत भारत एक्सप्रेस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू जंक्शन से पुणे जाने वाले यात्रियों को जल्द ही एक और ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे ने हड़पसर (पुणे) और दानापुर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित संचालन की घोषणा की है। 27 जून से यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से चलेगी, जिससे बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कम खर्च में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस को यात्रियों से लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वर्तमान में मुंबई की दिशा में चल रही अमृत भारत एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। पुणे और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने हड़पसर-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का उद्घाटन स्पेशल संचालन 17 जून को हड़पसर से किया गया था, जबकि दानापुर से इसका विशेष फेरा संचालित किया जा चुका है।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 11431 हड़पसर (पुणे)-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3:25 बजे हड़पसर से रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना और प्रयागराज होते हुए अगले दिन रात 9:43 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी तथा यहां से रात 9:50 बजे प्रस्थान कर रात 1:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 11432 दानापुर-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जून से प्रत्येक सोमवार को भोर 3:30 बजे दानापुर से चलेगी। यह सुबह 7:15 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों से होकर अगले दिन सुबह 11:05 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी। रेलवे को उम्मीद है कि इस नई सेवा से पुणे जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।
