ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news waiting for concrete road in babhni for 10 years villagers troubled by muddy road

Sonbhadra News: बभनी में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीण परेशान.

बभनी के करमघट्टी गजवा टोला में ग्रामीण 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं। बारिश में करीब एक किलोमीटर रास्ता कीचड़ में तब्दील होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।

sonbhadra

12:48 PM, Sep 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीण परेशान.
logo

बभनी के करमघट्टी गजवा टोला में बदहाल सड़क का दृश्य और पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के करमघट्टी ग्राम पंचायत के गजवा टोला में ग्रामीण 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं। कीचड़ भरे रास्ते से परेशान होकर उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द सड़क बनाने की मांग की है। 10 साल पहले पंचायत ने हरिजन बस्ती तक कच्ची सड़क बनाई थी, जिसकी मिट्टी अब नाममात्र बची है। बारिश में यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत होती है। बच्चे भी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। कई बार शिकायत और ग्राम प्रधान से मरम्मत की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हल्की बारिश में भी सड़कें कीचड़युक्त हो जाती हैं, जिससे स्कूली बच्चे, बाइक और साइकिल सवार अक्सर फिसलकर गिरते हैं। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। राम आधार, संतराम गुप्ता, शंभू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, राजू, ललन, राजेंद्र शर्मा, मानिकचंद पनिका, रामविलास, राम भजन, राजेंद्र, हरिप्रसाद, लालजी, राम प्रसाद, शोभाराम, बंसराज हरियाणा, उदित नारायण, नंदलाल, भारत सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पक्की सड़क मांगी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.