Chandauli News: काली पूजा से बाजा बजाकर लौट रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत.
"बताया जा रहा है कि पूरा गणेश गांव निवासी पन्नालाल राम मारूफपुर में चल रहे काली पूजन कार्यक्रम में बाजा बजाने गए थे। देर रात वह अपने साथियों के साथ पैदल ही घर लौट रहे थे।"
chandauli
3:45 PM, Apr 29, 2026
Share:


चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इकट्ठा ग्रामीण मौके पर मौजूद पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: मनोज यादव, चहनिया, (चंदौली).
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर में काली पूजा में बाजा बजाकर पैदल घर लौट रहे 65 वर्षीय पन्नालाल राम की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पूरा गणेश गांव निवासी पन्नालाल राम मारूफपुर में चल रहे काली पूजन कार्यक्रम में बाजा बजाने गए थे। देर रात वह अपने साथियों के साथ पैदल ही घर लौट रहे थे, तभी सैदपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पन्नालाल राम सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि आशंका है कि उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी धाना देवी, पुत्र भोनू, गुड्डू, सोनू और टिक्कू समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
