Chandauli News: राशन लेने जा रही बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत.
"सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पीथापुर गांव निवासी 67 वर्षीय सोनी देवी, पत्नी बुधिराम, शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे गांव के भटोलिया में सरकारी कोटे की दुकान से राशन लेने जा रही थी। इसी बीच रेलवे लाइन पार करते समय डाउन में आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है"
chandauli
6:58 PM, Oct 17, 2025
Share:


घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव की 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला डाउन लाइन में आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह सवा नौ बजे करीब मौके पर ही मौत हो गई। महिला सुबह सरकारी कोटे की दुकान से खाद्यान्न लेने जा रही थी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पीथापुर गांव की बुद्धिराम की पत्नी 67 वर्षीय सोनी देवी सुबह करीब सवा नौ बजे गांव के भटोलिया में सरकारी कोटे की दुकान से राशन लेने जा रही थी। इसी बीच रेलवे लाइन पार करते समय डाउन में आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद पुत्र अलट बिहारी भारती, पति बुद्धिराम, बेटी मंजू देवी सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाली दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।



