Chandauli News: आर्थिक तंगी से टूटा वृद्ध, बबूल के पेड़ से लटक कर दी जान.
"इस हादसे के बाद पत्नी बैजंती देवी और पुत्र सन्नी देवल व बाबी देवल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।"
chandauli
11:55 AM, Jan 30, 2026
Share:


मृतक दुलारे की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: मनोज यादव, बलुआ, (चंदौली).
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा खास गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 60 वर्षीय वृद्ध रामदुलारे राजभर ने आर्थिक तंगी और बदहाली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उनका शव गांव के बाहर नारेपार ताल के पास बबूल के पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि रामदुलारे गुरुवार रात भोजन करने के बाद पंप पर सोने गए थे। देर रात उन्होंने पास स्थित बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों ने जब शव लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। न तो उनके पास खुद की खेती थी और न ही पक्का मकान। वे अधिया पर खेती कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। घटना की सूचना पर महुवर कला चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
