ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news anarchists set fire to the boat causing loss of thousands

Chandauli News: अराजकतत्वों ने नाव में लगाई आग, हजारों का नुकसान.

"पीड़ित सत्येंद्र निषाद ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है"

chandauli

9:33 PM, Dec 29, 2025

Share:

Chandauli News: अराजकतत्वों ने नाव में लगाई आग, हजारों का नुकसान.
logo

बलुआ में जली नाव को देखते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ गांव निवासी सत्येंद्र निषाद की नाव को बीती रात अराजकतत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में नाव सहित उसमें रखा हजारों रुपये का सामान, महाजाल आदि जलकर राख हो गया। इसी नाव के सहारे सत्येंद्र निषाद अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे।

पीड़ित सत्येंद्र निषाद ने बताया कि रोज की तरह मछली पकड़ने के बाद शाम को वह अपनी नाव गंगा किनारे बांधकर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात लोगों ने नाव में आग लगा दी और उसे बीच धार में बहा दिया। कुछ देर बाद घाट पर पहुंचे लोगों ने जब जलती नाव देखी तो इसकी सूचना सत्येंद्र को दी। इसके बाद निषाद समाज के लोगों की मदद से किसी तरह नाव को किनारे लाया गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। सत्येंद्र निषाद ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.