Chandauli News: कुंदरा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर पुष्टाहार घोटाले के आरोप, महिलाओं में बढ़ा आक्रोश.
"इस बाबत एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कार्यकत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी"
chandauli
10:38 AM, Oct 17, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील।
चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के कुंदरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र से गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाला पोषाहार (पुष्टाहार) में कार्यकत्री धांधली कर रही है। महिलाओं के अनुसार जब वे पोषाहार मांगने जाती हैं, तो कार्यकत्री टालमटोल करती है और बहाने बनाती है। गांव की महिला ममता देवी ने बताया कि सरकार हर महीने गर्भवती और बच्चों को पोषाहार देने का वादा करती है, लेकिन उन्हें महीनों से कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
जब भी मांगती हैं, कार्यकत्री कहती है कि स्टॉक नहीं आया। वहीं रेखा देवी ने कहा कि केंद्र पर जो पोषाहार आता है, वह कुछ लोगों में बाँट दिया जाता है और बाकी का हिसाब कोई नहीं देता। यह गरीब महिलाओं के अधिकार का सीधा हनन है। ग्रामीण महिलाओं ने अब हस्ताक्षर अभियान चलाकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है। इस बाबत एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कार्यकत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।



