ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news anger among farmers regarding vindhya expressway project demand for hearing of objections and rehabilitation

Chandauli News : विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर किसानों में आक्रोश, आपत्तियों की सुनवाई और पुनर्वास की मांग.

“चंदौली में विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित किसानों ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। किसानों का आरोप है कि उनकी आपत्तियों का निस्तारण और जनसुनवाई किए बिना ही परियोजना का काम आगे बढ़ाया जा रहा है।”

chandauli

11:33 PM, Oct 17, 2026

Share:

Chandauli News : विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर किसानों में आक्रोश, आपत्तियों की सुनवाई और पुनर्वास की मांग.
logo

कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रभावित किसान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित किसानों में प्रशासन के रवैये को लेकर नाराजगी है। किसानों अशोक सिंह, मनोज सिंह, संतोष सहित अन्य का आरोप है कि अपर जिलाधिकारी की ओर से उनकी आपत्तियों का निस्तारण किए बिना और जनसुनवाई कराए बिना ही परियोजना का काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर न तो पर्याप्त जागरूकता अभियान चलाया गया और न ही आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दी गई। इससे कई किसान अपने अधिकारों और प्रक्रिया से अनजान हैं। उन्होंने मांग की है कि अधिग्रहण से संबंधित पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए और सभी आपत्तियों की नियमानुसार सुनवाई की जाए।

विज्ञापन

प्रभावित किसानों ने गांवों में जनसुनवाई आयोजित करने के साथ गरीब और विस्थापन की स्थिति में पहुंच रहे परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन परियोजना ऐसी होनी चाहिए जिससे किसानों के घर और आजीविका पर प्रतिकूल असर न पड़े।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.