ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news mass marriage ceremony 45 couples tied the knot flowers were showered on the newlyweds

Chandauli News : सामूहिक विवाह समारोह, 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, नवदंपतियों पर हुई पुष्पवर्षा.

चंदौली के सकलडीहा विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 45 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ। 11 विवाह मंडपों में मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक रस्में पूरी कराई गईं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर प्रमाण पत्र वितरित किए।”

chandauli

11:45 PM, Oct 17, 2026

Share:

Chandauli News : सामूहिक विवाह समारोह, 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, नवदंपतियों पर हुई पुष्पवर्षा.
logo

नव विवाहित दंपति को विवाह का प्रमाण पत्र देते ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सकलडीहा विकास खंड परिसर में 45 जोड़ों की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। परिसर में 11 विवाह मंडप बनाए गए थे, जहां पंडितों ने मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक रस्में पूरी कराईं। सुबह से ही परिसर में चहल-पहल रही और शादी में शामिल महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर खुशियां मनाईं। विवाह संपन्न होने के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा कर उनके सुखमय जीवन की कामना की।

Img

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 64 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान बताया गया, जिसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए जाने की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार की इस पहल से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी में काफी सहूलियत मिल रही है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सकलडीहा विकास खंड में 400 से अधिक शादियां इस योजना के तहत कराई जा चुकी हैं।

विज्ञापन

Img

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने ब्लॉक प्रमुख के साथ नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में विजय शंकर, अमित सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, गुलाब मौर्य, विवेक सिंह, अशोक कुमार, सुब्बन सिंह, दुर्गा पांडेय, सचिव पवन दूबे, राम सिंह, संदीप गौतम, रजनीश यादव, प्रिया मौर्य, विद्या देवी, धनंजय पांडेय और आकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.