मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news angered by the remarks on the president the tribal community burnt the effigy of mamata banerjee

Chandauli News:राष्ट्रपति पर टिप्पणी से नाराज आदिवासी समाज ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला.

"आदिवासी समाज के नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति के खिलाफ की गई टिप्पणी से पूरे आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज अपनी अस्मिता और सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहेगा और इस तरह के बयान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।"

chandauli

10:04 PM, Mar 10, 2026

Share:

Chandauli News:राष्ट्रपति पर टिप्पणी से नाराज आदिवासी समाज ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला.
logo

बंगाल के सीएम ममता बनर्जी का पुतला आदिवासी समाज के लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को चकिया कस्बे में आदिवासी समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग गांधी पार्क के पास एकत्र हुए और सड़क पर उतरकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध जताया। दोपहर में शुरू हुए इस प्रदर्शन में आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है और उस पद के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। प्रदर्शन के दौरान एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनाथ खरवार ने कहा कि आदिवासी समाज राष्ट्रपति के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। यदि इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं रामदुलारे गोंड ने कहा कि राष्ट्रपति के खिलाफ की गई टिप्पणी से पूरे आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि समाज अपनी अस्मिता और सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहेगा और इस तरह के बयान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कुछ देर तक नारेबाजी के कारण क्षेत्र में हलचल बनी रही। हालांकि बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.