ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news angered by the scolding of their family members two minor sisters left the house and were found at ddu station

Chandauli News: परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दो नाबालिग बहनें, डीडीयू स्टेशन पर मिलीं.

“झारखंड के झुमरी तिलैया की रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनें परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकल गईं। दोनों डीडीयू रेलवे स्टेशन पर भटकती मिलीं। सफाईकर्मियों की सूचना पर रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने उन्हें अपने संरक्षण में लेकर परिजनों को सूचना दी।”

chandauli

11:51 PM, Nov 21, 2026

Share:

Chandauli News: परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दो नाबालिग बहनें, डीडीयू स्टेशन पर मिलीं.
logo

डीडीयू आरपीएफ पोस्ट थाना

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दो नाबालिग सगी बहनें डीडीयू रेलवे स्टेशन पर भटकती मिलीं। दोनों को उदास और परेशान देखकर स्टेशन के सफाईकर्मियों ने इसकी सूचना रेलवे चाइल्ड लाइन को दी। मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने दोनों बहनों को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की और मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को दी।

बताया जाता है कि दोनों बहनें झारखंड के झुमरी तिलैया नगर की रहने वाली हैं। किसी बात को लेकर घर में परिजनों की डांट से नाराज होकर दोनों बिना बताए घर से निकल गईं। इसके बाद ट्रेन पकड़कर डीडीयू रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। यहां भटकते हुए दोनों को स्टेशन के सफाईकर्मियों ने देखा और उनकी स्थिति को देखते हुए रेलवे चाइल्ड लाइन को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों बहनों को अपने साथ ले गए। टीम ने उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी को दी। साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल चाइल्ड लाइन की टीम दोनों बहनों की सुरक्षा और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.