ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police arrested a young man and a child molester in the case of goat theft three cattle and a bike recovered

Chandauli News: बकरी चोरी के मामले में युवक और बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा, तीन मवेशी व बाइक बरामद.

“चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में एक युवक और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बकरी, दो बकरे और बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, उनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए।”

chandauli

11:08 PM, Nov 21, 2026

Share:

Chandauli News: बकरी चोरी के मामले में युवक और बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा, तीन मवेशी व बाइक बरामद.
logo

अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बरामद बकरी और बाइक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में एक युवक और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बकरी, दो बकरे और बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों को 19 नवंबर को महेवा नगर पुलिया के पास से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान सुनील कुमार (22) पुत्र लालपति निवासी परशुरामपुर सरैया, थाना महाराजगंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसके साथ करीब 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अलीनगर थाने में मु0अ0सं0 712/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 317(4) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दो साथियों नथुनी पुत्र पप्पू और काजल पत्नी नथुनी निवासी हमीदपुर पटनवा, मुगलसराय के साथ गुल्ली पाड़े पोखरे के पास से एक बकरी और दो बकरे चोरी किए थे। उन्हें बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सुनील ने यह भी बताया कि बरामद बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को उसने अपने साथियों के साथ वाराणसी के मच्छरहट्टा से चोरी किया था। आरोपियों ने आसपास के गांवों में घूमकर बकरियों और मोटरसाइकिलों की चोरी करने की बात भी बताई। बाल अपचारी के खिलाफ मुगलसराय थाने में चोरी से संबंधित दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, सभाजीत यादव, हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण तथा कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह, रवि कुमार और आकाश सिंह शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.