ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news angry farmer climbed on the banyan tree due to lack of fertilizer fierce uproar

Chandauli News: खाद नहीं मिलने से नाराज किसान बरगद पेड़ पर चढ़ा, जमकर किया हंगामा.

"नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि दो घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह किसान को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। किसान की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा"

chandauli

10:20 AM, Aug 31, 2025

Share:

Chandauli News: खाद नहीं मिलने से नाराज किसान बरगद पेड़ पर चढ़ा, जमकर किया हंगामा.
logo

बरगद के पेड़ पर चढ़े किसान मनोहर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़ तहसील.

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव में खाद की किल्लत से परेशान एक किसान बरगद के पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों ने किसान को समझाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद किसान को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

Img

बरगद के पेड़ पर चढ़े किसान मनोहर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भरदुआ गांव के 45 वर्षीय किसान मनोहर धान की फसल के लिए यूरिया खाद की तलाश में मझगावां और बोझ सोसाइटी के चक्कर लगा रहे थे। खाद नहीं मिलने और फसल बर्बाद होने की चिंता से परेशान मनोहर ने पेड़ पर चढ़कर कहा कि जब तक खाद नहीं मिलेगी, वह नीचे नहीं उतरेंगे। उन्होंने जान देने की भी धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही हरियाबांध चौकी इंचार्ज, पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। किसान मनोहर का कहना है कि धान की फसल के इस समय खाद की भारी कमी है। सोसाइटी पर बार-बार जाने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रही। मौके पर पहुंचे नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि दो घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह किसान को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। किसान की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.